छत्तीसगढ़ / जशपुर

राज्योत्सव में विभिन्न विभागों ने विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई

 जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा 2 नवम्बर को रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है।

राज्योत्सव में जिला पंचायत, कृषि, पशुपालन, वन, परिवहन, राजस्व, उद्यानिकी, रेशम, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, आयुष, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पर्यटन, जिला अंत्यावसायी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, विद्युत, नगरीय प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस, जनसंपर्क एवं कौशल विकास विभाग समाज कल्याण विभाग,श्रम विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग, सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं।

प्रदर्शनी के माध्यम से विभागों द्वारा जिले में किए जा रहे विकास कार्यों, शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी आम नागरिकों को दी जा रही है। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं उपलब्धियों से अवगत कराया जा रहा है।

राज्योत्सव में लगाई गई विभागीय प्रदर्शनी नागरिकों के लिए शासन की योजनाओं को जानने और जिले के विकास कार्यों से परिचित होने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी हुई है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image