छत्तीसगढ़ / सरगुजा

क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्था के संचालन के लिए भवन किराये पर लेने हेतु आवेदन आमंत्रित

 अम्बिकापुर 11 नवम्बर 2026

  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अम्बिकापुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्था के संचालन के लिए भवन किराये पर लेने हेतु इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थानों से संपर्क करने की अपील की गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि प्रशिक्षण संस्था के संचालन के लिए ऐसे भवन की आवश्यकता है, जिसमें 30 महिलाओं के निवास के लिए पर्याप्त स्थान एवं प्रसाधन की सुविधा उपलब्ध हो। इसके साथ ही प्रशिक्षण गतिविधियों के संचालन के लिए हॉल तथा कार्यालय संचालन के लिए आवश्यक कमरों की व्यवस्था होनी चाहिए। भवन नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सुरक्षित स्थान पर स्थित होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि भवन का किराया भाड़ा नियंत्रण शाखा द्वारा निर्धारित दर के अनुसार भुगतान किया जाएगा। इच्छुक भवन स्वामी अथवा संस्थान भवन किराये पर देने के संबंध में कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, अम्बिकापुर में संपर्क कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image