छत्तीसगढ़ / सरगुजा

30 नवंबर तक पुराने वाहनों में HSRP नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य, 1 दिसंबर से होगी चालानी कार्रवाई

 अम्बिकापुर 11 नवम्बर 2026/

  छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाना अनिवार्य किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, अम्बिकापुर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में 30 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से HSRP लगवा लें।
परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देश के अनुसार केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम, 1988 एवं केन्द्रीय मोटरयान नियम, 1989 के प्रावधानों, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अधिसूचनाओं तथा माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों के पालन में यह व्यवस्था लागू की गई है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के बाद अर्थात 1 दिसंबर 2026 से बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन मालिकों से निर्धारित तिथि से पहले HSRP लगवाकर नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

Leave Your Comment

Click to reload image