दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर के पूर्व अध्यक्ष एवं ट्रस्टी प्रीतम जैन का निधन
रायपुर । दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड, रायपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं ट्रस्टी प्रीतम जैन का गुरुवार, 12 नवंबर को 79 वर्ष की आयु में देवलोकगमन हो गया। उनके निधन की खबर से जैन समाज एवं परिचितों में शोक व्याप्त है।
उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 3:30 बजे उनके निज निवास बैजनाथपारा से मारवाड़ी मुक्तिधाम, बूढ़ातालाब, रायपुर के लिए निकाली जाएगी।
वे अपने पीछे धर्मपत्नी श्रीमती सरिता जैन, भाई महेंद्र कुमार जैन (बब्बू भैया), बहनों ब्रह्मचारिणी सुषमा दीदी एवं संध्या दीदी, पुत्र विक्की जैन एवं पुत्रवधू श्रीमती दीप्ति जैन, पुत्रियों खुशबू जैन एवं डाली जैन, पौत्री मिरल जैन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
शोकाकुल परिवार में समस्त जैन परिवार, बैजनाथपारा, रायपुर के सदस्य एवं रिश्तेदार शामिल हैं।