छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित

 कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर

सौर ऊर्जा के उपयोग एवं योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करने की पहल

सूरजपुर नवंबर 2026/

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में सूरजपुर में व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका परिषद सूरजपुर, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक (एलडीएम), छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (सीएसईबी) के प्रतिनिधि, सोलर वेंडर एवं स्थानीय व्यापारीगण उपस्थित रहे। बैठक में योजना के उद्देश्यों, लाभों, आवेदन प्रक्रिया एवं सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पात्र घरेलू उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध अनुदान एवं वित्तीय सुविधाओं की जानकारी साझा की गई।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में व्यापारियों से योजना की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने तथा पात्र परिवारों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया। बैठक में सौर ऊर्जा के उपयोग से बिजली व्यय में संभावित बचत, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही जनसहभागिता के माध्यम से जिले में सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image