सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र
सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को मिल रही समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं
कुदरगढ़ के अमोद कुमार अगरिया को आवेदन के दो दिवस में मिला जाति प्रमाण पत्र
सूरजपुर नवंबर 2026/
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल सेवा सेतु के माध्यम से आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सुगम एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के विकासखंड ओड़गी अंतर्गत ग्राम कुदरगढ़ निवासी अमोद कुमार अगरिया को आवेदन के महज दो दिवस में जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।
अमोद कुमार अगरिया ने 17 नवंबर 2026 को जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। संबंधित प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत 19 नवंबर 2026 को उनका आवेदन अनुमोदित कर प्रमाण पत्र जारी किया गया। सेवा सेतु के माध्यम से शासकीय सेवाओं की उपलब्धता को अधिक सुगम बनाने तथा नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अमोद कुमार अगरिया को दो दिवस में जाति प्रमाण पत्र प्राप्त होना इसी दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण है।