संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन
जगदलपुर, 26 नवंबर 2026/
संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का सामूहिक वाचन किया गया। इस दौरान सभी ने संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस सामूहिक वाचन के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने तथा संविधान के अनुरूप अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर गीता रायस्त, वरिष्ठ निज सहायक श्री हरेन्द्र जोशी, सहित कमिश्नर कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।