छत्तीसगढ़ / मनेन्द्रगढ़ – चिरिमिरी – भरतपुर

घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

 कोड़ा उपार्जन केंद्र में 87.60 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम बेलबहरा के किसान, ऑनलाइन टोकन सुविधा से हुई समय और श्रम की बचत

उपज का मिलेगा 2 लाख 71 हजार 560 रुपये मूल्य, किसान हितैषी व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

एमसीबी/ 26 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की आर्थिक समृद्धि एवं उनकी उपज के सुव्यवस्थित उपार्जन के लिए की गई बेहतर व्यवस्थाओं का सकारात्मक प्रभाव धान खरीदी केंद्रों में देखने को मिल रहा है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। ऑनलाइन टोकन सुविधा, व्यवस्थित तौल एवं उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं से किसानों को अपनी उपज बेचने में काफी सहूलियत मिल रही है।
इसी कड़ी में जिले के ग्राम बेलबहरा निवासी किसान रामलखन अपनी 87.60 क्विंटल धान की उपज लेकर कोड़ा धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने ऑनलाइन टोकन सुविधा का लाभ लेते हुए निर्धारित तिथि पर अपनी उपज खरीदी केंद्र पहुंचाई। केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया से प्रसन्न किसान रामलखन ने शासन की किसान हितैषी पहल की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।
ऑनलाइन टोकन से समय और श्रम की हो रही बचत
शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए संचालित ‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस व्यवस्था से किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए बार-बार सहकारी समितियों के चक्कर लगाने अथवा लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर धान विक्रय के लिए उपार्जन केंद्र पहुंच रहे हैं। 
उपार्जन केंद्रों में बेहतर इंतजाम से किसानों को राहत
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाए रखने के लिए उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। केंद्रों में पर्याप्त बारदाने, व्यवस्थित तौल और किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन व्यवस्थाओं से किसानों को अपनी उपज बेचने में अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। खरीदी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं से किसानों का विश्वास बढ़ रहा है।
उपज का उचित मूल्य मिलने से मजबूत हो रही किसानों की आर्थिक स्थिति
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। इस दर के अनुसार किसान रामलखन की 87.60 क्विंटल धान की उपज का कुल मूल्य 2 लाख 71 हजार 560 रुपये होगा। किसानों को उनकी मेहनत और उपज का उचित मूल्य मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने, कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करने तथा परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। शासन की किसान हितैषी नीतियां खेती-किसानी को आर्थिक रूप से अधिक लाभकारी बनाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।
मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
किसान श्री राम लखन ने धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था, ऑनलाइन टोकन सुविधा तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर की गई व्यवस्थाओं से धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सरल और सुविधाजनक हुई है। घर बैठे टोकन प्राप्त होने और उपार्जन केंद्रों में बेहतर सुविधाएं मिलने से किसानों को काफी राहत मिल रही है।
जिले में धान खरीदी को लेकर की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं और तकनीक आधारित टोकन प्रणाली किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही हैं। शासन एवं जिला प्रशासन की किसान हितैषी पहल से किसानों को न केवल अपनी उपज बेचने में सुविधा मिल रही है, बल्कि उनकी आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image