छत्तीसगढ़ / मुंगेली

*कानन पेंडारी में जानवरों की रोमांचकरी दुनिया से रूबरू हुए सेमरसल के बच्चे*

*सेमरसल के विद्यार्थियों ने किया कानन पेंडारी का शैक्षणिक भ्रमण, प्रकृति और वन्यजीवों को करीब से जानने का मिला अवसर*

*गांव के बच्चों ने पहली बार देखा कानन पेंडारी का प्राकृतिक नजारा*

लोरमी के सुदूर सेमरसल स्थित प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले बच्चों का एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण बिलासपुर के सुप्रसिद्ध कानन पेंडारी जू में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने कानन पेंडारी के विभिन्न रोमांचकारी स्थलों जैसे शेर, भालू, मोर, हिरण, मगरमच्छ के जीवन शैली को प्रत्यक्ष देखा, उनके प्रकृति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्राकृतिक विविधताओं से परिपूर्ण कानन को देखकर लगता है कि बच्चों के शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बहुत ही अच्छा रहा। बच्चों ने बताया कि हमने पहली बार इतने बड़े-बड़े जानवरों को इतने नजदीक से  देखा है यह शैक्षणिक भ्रमण हमेशा यादगार रहेगा। बच्चों के बौद्धिक एवं सृजनशीलता के विकास में यह शैक्षणिक प्रमाण प्रभावकारी सिद्ध होगा। प्राकृतिक पहलुओं पर विस्तार से जिज्ञासाओं को शांत करने में इस भ्रमण की अहम भूमिका रहेगी। इस भ्रमण में विद्यालय के प्रधानपाठक आत्माराम कश्यप, आरती गुप्ता सहित ग्राम के सरपंच राजकुमार अनंत, शिक्षक राकेश पांडेय, राजकुमार कश्यप, उमाशंकर सिंह राजपूत, पुष्पा चतुर्वेदी, स्मिता सिंह क्षत्री, ललिता शर्मा, स्वतंत्र ध्रुव बाल सभा से हम्या, कल्याणी, प्रिया कामनी, पूजा, नीलेश, सागर, करन, कल्पित, मुस्कान, आकांक्षा,अवंतिका, प्रिंस, सुकृता, संजू, मालती निषाद आदि ने यात्रा का भरपूर मजा लिया।

Leave Your Comment

Click to reload image