छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर की यातायात व्यवस्था में फेरबदल, बदले गए छह थानों के प्रभारी

रायपुर । पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की यातायात शाखा में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ निरीक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल ने 24 नवंबर को आदेश जारी कर सभी आठ निरीक्षकों को अलग-अलग यातायात थानों और मुख्यालय में अस्थायी रूप से पदस्थ किया है। यह नई व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

छह प्रमुख यातायात थानों में नए प्रभारी तैनात
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक गोविंद कुमार यादव को यातायात पचपेड़ीनाका से हटाकर फाफाडीह यातायात थाना भेजा गया है। वहीं यातायात मुख्यालय में पदस्थ रहे निरीक्षक मालिक राम केंवट को भाठागांव यातायात थाना की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक नवल किशोर कश्यप को भाठागांव से कालीबाड़ी यातायात थाना भेजा गया है। इसी तरह निरीक्षक राकेश ठाकुर को भनपुरी से पचपेड़ीनाका यातायात थाना, जबकि निरीक्षक मनीष तिवारी को यातायात मुख्यालय से भनपुरी यातायात थाना में पदस्थ किया गया है। निरीक्षक अम्बरीश शर्मा को फाफाडीह से पंडरी यातायात थाना भेजा गया है।

दो निरीक्षकों को मुख्यालय और आइटीएमएस की जिम्मेदारी

 

 

आदेश में निरीक्षक अमित पद्मशाली को पंडरी यातायात थाना से हटाकर यातायात मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक मनोज साहू को कालीबाड़ी यातायात थाना से यातायात मुख्यालय के आइटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल के तहत छह निरीक्षकों को अलग-अलग यातायात थानों में नई पदस्थापना मिली है, जबकि दो निरीक्षकों को मुख्यालय भेजा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image