छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

किसान किशलाल साहू को धान का मिला वाजिब दाम, सेहत का भी रखा गया ख्याल

राजनांदगांव । खेतों में मेहनत कर अन्न उपजाने वाले किसानों के लिए उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना बड़ी खुशी की बात होती है। वहीं धान विक्रय के साथ अपने स्वास्थ्य की देखभाल की सुविधा भी मिल जाए, तो यह खुशी और बढ़ जाती है। ऐसी ही खुशी राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बिहावबोड़ के किसान किशलाल साहू के चेहरे पर देखने को मिली। वे धान उपार्जन केन्द्र उपरवाह में अपनी मेहनत से उपजाए 31 क्विंटल धान का विक्रय करने पहुंचे थे। उपार्जन केन्द्र में स्वास्थ्य जांच शिविर देखकर उन्होंने सबसे पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और इसके बाद धान की तौलाई कराई।

किसान किशलाल साहू खेती-किसानी के साथ राजमिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। खेती-किसानी और मजदूरी की व्यस्तता के बीच धान उपार्जन केन्द्र में ही निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धान उपार्जन केन्द्र उपरवाह में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को धान विक्रय करने में सहूलियत हो रही है।

 

किसान किशलाल साहू ने बताया कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। विशेषकर छोटे किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना बेहद लाभदायक है। खेती-किसानी में कई बार अपेक्षा के अनुरूप उत्पादन नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में भी योजनांतर्गत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार बोए गए धान के रकबे के आधार पर आदान सहायता राशि मिलने से छोटे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे किसानों को खेती-किसानी के खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा। किसान किशलाल साहू ने किसानों की मेहनत का सम्मान करने, उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने तथा उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image