छत्तीसगढ़ / रायपुर

शक्रस्तव महापूजन के साथ ध्वजा महोत्सव शुरू, ध्वजारोहण 29 को

रायपुर । टैगोर नगर स्थित पार्श्वनाथ जिनालय में शुक्रवार को शक्रस्तव महापूजन के साथ तीन दिवसीय प्रथम ध्वजा महोत्सव की शुरुआत हुई। अलौकिक पार्श्व पद्मावती ट्रस्ट की ओर से आयोजित महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को 18 अभिषेक और परमात्मा भक्ति का आयोजन होगा। रविवार को सत्रहभेदी पूजन के साथ जिनालय में ध्वजारोहण किया जाएगा। तीनों दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

ट्रस्ट के अनुसार पिछले वर्ष जिनालय में अलौकिक पार्श्वनाथ प्रभु, गुरु गौतम स्वामी, दादा गुरुदेव, पद्मावती माता, सच्चियाय माता और नाकोड़ा भैरव की अंजनशलाका एवं प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी। इसके बाद अब जिनालय का प्रथम ध्वजा महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत शुक्रवार को सुबह 9.36 बजे शक्रस्तव महापूजन का आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान खाचरोद के विधिकारक पंकज और वत्सल चोपड़ा संपन्न करा रहे हैं। ट्रस्ट ने समाजजनों से सपरिवार ध्वजा महोत्सव में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठानों का लाभ लेने की अपील की है।

 

 

28 नवंबर: सुबह 8.30 बजे 18 अभिषेक और साधर्मी वात्सल्य का आयोजन होगा। रात 8 बजे से परमात्मा भक्ति होगी।
29 नवंबर: सत्रहभेदी पूजन के साथ जिनालय में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर साधर्मी वात्सल्य का आयोजन भी होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image