छत्तीसगढ़ / रायपुर

घुटने में रॉड, हौसले में दम! शिक्षक सुभाष साहू का नेशनल लॉन टेनिस में चयन*

 *सर्जरी के बाद भी नहीं मानी हार, राज्य स्तरीय ट्रायल में सीधे दो सेटों में जीत दर्ज कर जयपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बनाई जगह।* 

रायपुर। मजबूत इरादों और अदम्य इच्छाशक्ति के दम पर लालपुर स्कूल में पदस्थ शिक्षक सुभाष कुमार साहू ने एक प्रेरक उपलब्धि हासिल की है। घुटने की सर्जरी और पैर में रॉड लगे होने के बावजूद उन्होंने 28 नवंबर को रायपुर के यूनियन क्लब में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस टूर्नामेंट 2026-27 के राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में अपने प्रतिद्वंद्वी को सीधे दो सेटों में पराजित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन सुनिश्चित किया।

वे अब 11 से 19 दिसंबर 2026 तक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित रहने के साथ खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले सुभाष साहू ने साबित किया है कि शारीरिक चुनौतियां रास्ता जरूर कठिन बना सकती हैं, लेकिन मजबूत हौसलों को मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकतीं। उनकी यह उपलब्धि विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण है।

Leave Your Comment

Click to reload image