छत्तीसगढ़ / बस्तर

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की बिगड़ी तबीयत

जगदलपुर । कोंटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक और बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे कवासी लखमा की बुधवार सुबह लालबाग स्थित सरकारी क्वाटर में तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आनन फानन में डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दवाई लेने की सलाह दी है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को लोकसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी महेश कश्यप से 50 हजार से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा था, रात में खाना खाने के बाद सोने चले गए। जहां बुधवार को अचानक से उन्हें उल्टियां होनी शुरू हो गईं साथ ही शरीर में दर्द भी उठने लगा। कवासी लखमा के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी लगते ही डॉक्टरों की टीम लालबाग स्थित उनके सरकारी क्वाटर आ पहुँची जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया डॉक्टरों की माने तो एसिडिटी के चलते उन्हें उल्टियां हुईं।

वहीं बीपी भी सामान्य रहा, और शुगर लेवर भी सामान्य रहा, गले मे कुछ दर्द होने की बात भी सामने आई, डॉक्टरों की टीम ने इलाज के बाद स्थिति ठीक होने की बात कहते हुए फिलहाल उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

बता दें कि बीजेपी से महेश कश्यप ने कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा को 55245 वोटों से हराया है, बीजेपी से महेश कश्यप को 458398 वोट मिले, वहीं कवासी लखमा को 4 लाख 3 हजार 153 वोट मिले, बस्तर लोकसभा सीट से कुल 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image