छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

*नगर मे आकर्षण का केंद्र बनी श्री नवयुवक दल गणेशोत्सव समिति की झांकी , गणेश स्थापना का 42 वाँ वर्ष*

 नवापारा राजिम :- नगर के  पंजवानी चौक मे श्री नवयुवक दल गणेशोत्सव समिति स्थापित भगवान श्री गणेश की झांकी मय प्रतियोगिता बरबस ही श्रद्धालु भक्तो को अपनी ओर खींच रही हैँ. भव्य विशाल पंडाल सहित भगवान विघ्नहर्ता की बड़ी प्रतिमा व श्री राम दरबार की झांकी लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैँ. उक्त पंडाल मे स्थापित भगवान गणेश जी की प्रतिमा अंजोरा दुर्ग से लाया गया हैँ तो प्रभु श्री राम की झांकी राजनांदगाँव से लाई गई हैँ. ज्ञात हो कि नगर की प्राचीन व सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित करने के लिए ख्यातिप्राप्त यह समिति गणेश स्थापना का 42 वाँ वर्ष मना रही हैँ. समिति के संस्थापक सदस्य टीकम साधवानी ने प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथी हीरानंद नारवानी, सुन्दरलाल पंजवानी, स्व. जयकिशन पंजवानी व हरीश तलरेजा के साथ मिलकर 42 वर्ष पूर्व की थी. उन्होंने बताया कि उनकी समिति मे किसी को कोई पद प्राप्त नही हैँ, सभी सेवाभाव के साथ तन मन धन से सेवा करते हैँ. समिति द्वारा लिमिटेड लोगो से चंदा लिया जाता हैँ और वही होते हैँ जो शुरु से चंदा देते आ रहे हैँ. समिति  द्वारा डीजे धुमाल मे झांकी निकालने की जगह गणपति भोग की शानदार व्यवस्था करती हैँ, जिसमे हजारो लोगो को भोजन प्रसादी खिलाया जाता हैँ. वही नियमित विधि विधान के साथ पूजा पाठ होता हैँ, पंडाल मे पुरे 11 दिनों तक धार्मिक भजन ही चलाये जाते हैँ. उक्त आयोजन को इस वर्ष सफल बनाने मे विकास नारवानी, मयूर पंजवानी, रितेश नागवानी, गिरीश साधवानी, कैलाश नारवानी, नीरज नागवानी, संतोष नारवानी, सुनील पंजवानी, आशीष साधवानी, बंटी नारवानी, अमन चांवला, सागर पंजवानी व सुमीत पंजवानी सहित अन्य लोग लगे हुए हैँ.

Leave Your Comment

Click to reload image