छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

महिलाओ की शत प्रतिशत भाजपा सदस्यता को लेकर नवापारा भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

नवापारा राजिम, भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ग्रामीण अंतर्गत नवापारा मंडल में महिला मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक रविवार को संपन्न हुई. बैठक में सदस्यता अभियान प्रभारी रायपुर ग्रामीण डॉक्टर संध्या तिवारी,  चेतना गुप्ता मंडल प्रभारी  तनु मिश्रा धनमती साहू साधना सौरज मार्गदर्शन देने के लिए उपस्थित थी. सभी ने महिला मोर्चा के तत्वाधान मे बड़ी संख्या मे महिलाओ को पार्टी से जोड़ने की बात कही. उन्होंने बैठक मे इस अभियान के तहत कैसे काम करते हुए अधिकांश संख्या मे महिलाओ को भाजपा से जोड़ना हैँ इस पर चर्चा की गई.  कार्यक्रम में  नवापारा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन, नीता धीवर, हर्षा कंसारी,  किरण सोनी, पार्षद ओम कुमारी, मंडल महामंत्री नवल साहू, जनपद सदस्य सूरज साहू,  हेमलता ताडिया, प्रभा बांसवार, उमा कंसारी, सरोज साहू,  शांति साहू,  दुकलहीन साहू,  ललिता साहू, तिजिया साहू,  राम बाई कंसारी,  अन्नपूर्णा कंसारी, पुष्पा भोई,  मिश्री साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे. 

Leave Your Comment

Click to reload image