नगर के प्राचीन शिव दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद -: नगर के प्राचीन शिव दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन गरियाबंद निवासी स्वर्गीय राजकुमार शर्मा की स्मृति में वार्षिक श्राद्ध के रूप में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरोज शर्मा आमदी गरियाबंद एवं परिवार के वरिष्ठ सदस्य पंडित सनत उपाध्याय एवं स्वर्गीय राजकुमार शर्मा के सुपुत्र श्री वसंत शर्मा एवं पुत्रवधू श्रीमती किरण शर्मा एवं उपाध्याय परिवार द्वारा दिनांक 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक किया जा रहा है श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के व्यास गद्दी पर विराजमान क्षेत्र के विद्वान पंडित कथा वाचक राम कुमार शर्मा गरियाबंद के श्री मुख से संगीत मय कथा के प्रथम दिन गौकरण कथा का विस्तृत वर्णन किया गया । गरियाबंद नगर के हृदय स्थल में स्थित शिव दुर्गा मंदिर में बहुत ही भक्ति भाव से श्रद्धालु जन कथा का श्रवण कर रहे हैं मंदिर समिति के वर्तमान अध्यक्ष, शत्रुघ्न लाल साहू , उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष, विजय साहू कार्यकारिणी सदस्य, सोहनलाल देवांगन रमेश लाल मेश्राम,वीरेंद्र