छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

छग समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाक़ात

-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव

गरियाबंद  :-  छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कल देर रात माननीय मुख्यमंत्री विष्णू देव साय जी से मुख्यमंत्री निवास में मुलाक़ात कर अपनी समस्याओ से उन्हें अवगत कराया, आपको बता दे विगत 18 सितंबर से पूरे प्रदेश के 2739 कम्प्यूटर ऑपरेटर अपनी 2 सूत्रीय मांग : 1 विभाग तय 2 वेतन वृद्धि को लेकर 17 दिनों से आंदोलनरत है। जिससे धान खरीदी के पहले की तैयारिया प्रभावित हो रही है एवं भारत सरकार की सहकार से समृद्धि योजना का क्रियान्वयन नही हो पा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने कहाँ की प्रदेश के धान खरीदी ऑपरेटर खरीफ वर्ष 2007 से शासन के आदेशनुसार नियुक्त हुवे है एवं 17 वर्षो से एक विभाग के लिए तरस रहे है।

उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल और सरंक्षक संतोष साहू ने कहा की समय समय पर वित्त निर्देश के अनुसार वेतन वृद्धि का लाभ मिलना चाहिए। शासन का मुलमंत्र “हमने बनाया है हम ही सवारेंगे” इसके तहत हमारी नियुक्ति 2007 में भाजपा सरकार में ही हुई थी अतः अब भी सवारने की जिम्मेदारी मुलमंत्र अनुसार शासन की है।

संघ और सीएम की मुलाकात के बाद अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही कोई निष्कर्ष निकलकर सामने आएगा फिलहाल मुलाकात के बाद भी शुक्रवार को कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी थी।

अजिनिधि मंडल में शामिल संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे सहित अन्य पदाधिकारी ने बताया कि सरकार ने चुनाव में जो वादा किया था, उसे ही याद दिलाने हम हड़ताल में हैं हमारी मांगे न केवल जायज है बल्कि यह हमारा नैतिक अधिकार भी है। वर्षों से नियमितीकरण का सपना देख रहे हैं हजारों कंप्यूटर ऑपरेटर संघ अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आंदोलन करने में मजबूर है।

संघ और सीएम की मुलाकात के बाद अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही कोई निष्कर्ष निकलकर सामने आएगा फिलहाल मुलाकात के बाद भी शुक्रवार को कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी थी।

अजिनिधि मंडल में शामिल संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे सहित अन्य पदाधिकारी ने बताया कि सरकार ने चुनाव में जो वादा किया था उसे ही याद दिलाने हम हड़ताल में हैं हमारी मांगे न केवल जायज है बल्कि यह हमारा नैतिक अधिकार भी है। वर्षों से नियमितीकरण का सपना देख रहे हैं हजारों कंप्यूटर ऑपरेटर संघ अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आंदोलन करने में मजबूर है।

प्रतिनिधि मंडल प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे, उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, सरंक्षक संतोष साहू, जिलाध्यक्ष कवर्धा मोहन चंद्राकर, प्रदेश पदाधिकारी संदीप यादव, वैभव शर्मा, मुकुंद मानिकपुरी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image