छत्तीसगढ़ / दुर्ग

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 3 लोगों की मौत

 दुर्ग। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को रौंद दिया है। जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन हुआ है। जानकारी के अनुसार, घटना जिले के भिलाई शहर के CCM मेडिकल कालेज पास की है।

जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को रौंद दिया। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक महिला, एक बच्ची और पुरुष शामिल है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image