छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी

मानपुर-कोहका मार्ग परिवर्तित, वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था

मोहला। मानपुर चौक से कोहका मार्ग जर्जर/जीर्ण-शीर्ण एवं निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन होने के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी एस जयवर्धन ने मानपुर कोहका मार्ग को 18 से 28 अक्टूबर तक के लिए भारी वाहन मालवाहकों को प्रतिबंधित घोषित किया है।

प्रतिबंधित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। राजनांदगांव की ओर से आने वाली बड़ी वाहनों के लिए अंबागढ़ चौकी-चिल्हाटी-कोरची-चंद्रपुर होते हुए महाराष्ट्र को जाएगी। इसी प्रकार छोटी वाहन अंबागढ़ चौकी से मोहला मानपुर होकर कोहका जाएगी। महाराष्ट्र से होकर आने वाली बड़ी वाहन  चंद्रपुर-कोरची-चिल्हाटी- अंबागढ़ चौकी होते हुए राजनांदगांव को जाएगी। इसी प्रकार कोहका से आने वाली छोटी वाहन कोहका से मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जाएगी।

 

Leave Your Comment

Click to reload image