संस्कृति

दीपावली के दिन करें ये आसान उपाय, मां लक्ष्मी नहीं होने देंगी धन की कमी

नई दिल्ली। दीपावली, हिंदुओं के मुख्य त्योहारों में से एक है, जो कार्तिक अमावस्या पर मनाई जाती है। इस दिन पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का विधान है। ऐसे में आप इस दिन पर कुछ खास उपाय कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

जरूर करें ये काम

दीपावली के दिन घर को सजाया जाता है और तरह-तरह की वंदनवान लगाई जाती हैं। ऐसे में दिवाली के शुभ अवसर पर आपको अपने घर के मुख्य दरवाजे पर अशोक के पेड़ के पत्तों से बनी वंदनदवान लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता और एक सकारात्मक माहौल बना रहता है।

करें इन चीजों का दान

दीपावली के दिन किसी मंदिर में झाड़ू या फिर सुगंधित अगरबत्ती का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर से दरिद्रता दूर होती है और साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसी के साथ इस दिन पर झाड़ू खरीदकर घर लाना भी काफी शुभ माना जाता है।

प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी

दीपावली के दिन लोहे के एक बर्तन में पानी, घी, शक्कर और दूध मिलाकर इसे पीपल के पेड़ में अर्पित कर दें। इसी के साथ पांच तरह की मिठाई अर्पित करें और एक घी का दीपक भी जलाएं। अब हाथ जोड़कर 11 बार पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही इस उपाय से कर्ज की समस्या से भी मुक्ति पाई जा सकती है।

आर्थिक तंगी होगी दूर

दिवाली के दिन एक मिट्टी का घड़ा लेकर इसे लाल रंग दें और मौली बांधें। फिर इसपर एक जटायुक्त नारियल रखें और इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इस दौरान मन में अपनी मनोकामना कहें। कहा जाता है कि दिवाली पर इस को करने से धन की देवी का आपके घर में निवास होता है, जिससे साधक की आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

Leave Your Comment

Click to reload image