शिक्षा

IRCTC Jobs 2024: आईआरसीटीसी में मैनेजर लेवल की नौकरी पाने का गोल्डन चांस, बिना परीक्षा सीधे मिलेगी 2 लाख की जॉब

IRCTC Recruitment 2024: रेलवे में नई भर्ती आ गई है। जी हां, हाल ही में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कोरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने डिप्टी जनरल मैनेजर/फाइनेंस की वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 8 अक्टूबर से भारतीय रेलवे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctc.com पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है। लास्ट डेट के बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

IRCTC Job Vacancy 2024 Notification PDF

भारतीय रेलवे खानपान एंव पर्यटन निगम (IRCTC) मिनी रत्न कैटेगिरी-I के अंतर्गत सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज रेल मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत है। ऐसे में इसमें नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। आईआरसीटीसी डिप्टी मैनजर के पद पर आवेदन करने के लिए रेलवे/राज्य सरकार/केंद्र सरकार और सरकारी संस्थाओं जैसे क्रिस आदि के लिए किसी भी विषय में डिग्री और पीएसयू उम्मीदवारों के लिए सीए/कास्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट की डिग्री होनी चाहिए। योग्यता संबंधित डिटेल्स अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

Railway Manager Eligibility: सैलरी

आईआरसीटीसी में डिप्टी जनरल मैनेजर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 70000-200000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी। इस भर्ती के जरिए एक पद नई दिल्ली स्थित आईआरसीटीसी कॉरपोरेट ऑफिस में भरा जाएगा। वहीं एक अन्य पद पर वेस्ट जोन/मुंबई में नियुक्ति की जाएगी। यह पद पूरे भारत में कहीं भी ट्रांसफर किया जा सकता है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र की बात करें तो अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 55 वर्ष होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में किसी तरह का आरक्षण नहीं दिया गया है।

Railway Bharti 2024: चयन प्रक्रिया

आईआरसीटी में डिप्टी मैनेजर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को फाइनेंस और अकाउंट कामकाज संभालना होगा। कैटरिंग, टूरिज्म, रेल नीर, कैटरिंग बजट होटल आदि से संबंधित चीजें देखनी होंगी। इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए समय, तारीख और मोड की जानकारी अभ्यर्थियों को पहले ही सूचित कर दी जाएगी।

इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों को एप्लिकेशन फॉर्म में मौजूद आवेदन पत्र विस्तृत रूप से भरकर लाना होगा। भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image