मनोरंजन

मिर्जापुर: द मूवी’ के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंची टीम, बढ़ा एक्साइटमेंट

 अहमदाबाद । ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। पटना और वाराणसी में प्रमोशन के बाद आज फिल्म की स्टारकास्ट अहमदाबाद पहुंची, जहां कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित उर्फ अली फजल और मुन्ना भैया उर्फ दिव्येंदु शर्मा समेत फिल्म की टीम ने मीडिया से बातचीत की और फिल्म को लेकर कई बातें शेयर कीं।

‘मिर्जापुर’ की कहानी और इसके किरदारों को लेकर पूरे देश में जबरदस्त क्रेज है। ऐसे में अहमदाबाद में टीम की मौजूदगी ने फिल्म के प्रमोशन को और खास बना दिया। कास्ट ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान फिल्म, अपने किरदारों और बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को देखने के एक्सपीरियंस को लेकर अपनी बात रखी।

11 अगस्त को रिलीज हुए फिल्म के मच अवेटेड ट्रेलर में गद्दी की जंग, भौकाल और ‘मिर्जापुर’ की वही दमदार दुनिया देखने को मिली, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से जबरदस्त क्रेज है। वहीं, फिल्म के पहले गाने ‘दो नंबरी’ को भी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। अब फिल्म की रिलीज से पहले अहमदाबाद में हुए इस प्रमोशनल इवेंट ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

 
 
 
 

मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी।

 

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image