सामान्य ज्ञान

पेट को ठंडा रखने गर्मी में खाएं ज्वार की रोटी

जानिए ज्वार की रोटी खाने के क्या फायदे हैं:-

गर्मी में ज्वार की रोटी शरीर को कूल रखने में मदद करती है। ज्वार की तासीर ठंडी होती है जो गर्मियों में पेट को ठंडा रखती है। ज्वार की रोटी खाने से मोटापा भी तेजी से कम होता है। 

~ज्वार एक ऐसा अनाज है जिसे न्यूट्रिशन्स का पावरहाउस कहा जाता है। ज्वार में भरपूर आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल पाए जाते हैं। ज्वार शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। ज्वार की रोटी खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।

~जिन लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी होती है उन्हें डाइट में ज्वार की रोटी शामिल करनी चाहिए। ज्वार ग्लूटेन-फ्री फूड है, जिसे सीलिएक रोग के लोगों के लिए अच्छा माना जाता है। गर्मी में ज्वार की रोटी खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं।

~जो लोग ज्वार की रोटी खाते हैं उन्हें पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। ज्वार फाइबर से भरपूर खाना है जिसे पचाना आसान है। पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए ज्वार की रोटियों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। ज्वार मोटापे को कम करता है।

Leave Your Comment

Click to reload image