रोचक तथ्य

आज का राशिफल : मेष, कर्क और सिंह सहित कई राशियों को आज मिलेगा,ग्रहों के शुभ गोचर का लाभ

 19 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषी गणना के अनुसार मेष, कर्क और सिंह राशि के जातकों के लिए कई मामलो में शुभ रहेगा। आज चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र से वृश्चिक उपरांत धनु राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा और गुरु अधि योग बनाएंगे। जबकि आज वृश्चिक राशि में साल का अंतिम लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है। और गुरु एवं सूर्य भी समसप्तक योग बना रहे हैं। तो आए ऐसे में जानते हैं आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए क्या कह रहा है।


मेष राशि,जोखिम लेने से बचना होगा

मेष राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ अप्रत्याशित फायदा मिलने का योग बना हुआ है। आज आप चतुर बुद्धि और साहस से मुश्किल हालात को पार कर पाएंगे। नौकरी में आपको आज सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए इससे आपको फायदा होगा। शाम का समय आपका दोस्तों के साथ मनोरंजक बीतेगा। आप घूमने का प्लान भी कर सकते हैं। वाहन लेकिन सावधानी से चलाएं,जोखिम लेने से बचना होगा। पिता की सेहत को लेकर आज आपको चिंता हो सकती है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेमी के साथ आपको रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस में लाभ सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि,आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपको आज कुछ अनचाहे खर्च भी करने होंगे जिन्हें आप चाहकर भी रोक नहीं पाएंगे। वैसे आपका कामकाज आज अच्छा चलेगा। आप आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपको अधिकारी और सहकर्मी दोनों का ही साथ सहयोग प्राप्त होगा। आपको आज दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजन करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। महिलाओं को कमर और पीठ दर्द से संबंधित समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि,कार्ययोजना में बदलाव करना होगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। काम का अधिक दबाव रहने से आप मानसिक तनाव और उलझन महसूस करेंगे। लेकिन अच्छी बात है कि आपको टीम का पूरा सपोर्ट मिलेगा जो आपको सकारात्मक बनाए रखेगा और आप अपने काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। संतान से संबंधित किसी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आपको अपनी कार्ययोजना में बदलाव करना होगा। किसी मित्र की मदद आपको आज करनी होगी। सेहत आपका सामान्य बना रहेगा लेकिन आपको आज जोखिम वाले काम से बचना चाहिए। वाहन और सुख साधन मिलने का योग बना हुआ है। आज की सबसे अच्छी बात है कि आपको पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। माता से स्नेह और सहयोग भी प्राप्त कर पाएंगे।​

कर्क राशि,प्रेमी के साथ वक्त बिताएंगे

कर्क राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन कुल मिलाकर अच्छा है। आपके सामने आज कुछ चुनौतियां आएंगी लेकिन आपको घबराने की बजाय संयम से स्थिति को संभालना होगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन खर्चीला रह सकता है। लेकिन बिजनेस में आज आपको लाभ भी मिलेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आप आज परंपरा से हटकर कुछ नया काम कर सकते हैं। किसी पूर्वपरिचित या मित्र से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आप आज प्रेमी के साथ वक्त बिताएंगे और साथ में कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। कुछ सरप्राइज भी मिलने का योग बना हुआ है। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। कोई दबी हुई समस्या उभर सकती है। जिन जातकों को माइग्रेन की परेशानी है वह अपना खास ध्यान रखें।

आज भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर छोटी कन्याओं को फल का दान करना चाहिए।


सिंह राशि,आज आर्थिक लाभ मिलेगा

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन तकनीकी मामलों में शुभ रहेगा। आपको आज अपने तकनीकी ज्ञान का फायदा मिलेगा। जो छात्र किसी तकनीकी विषय में शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी दिन सकारात्मक और अनुकूल परिणाम प्रदान करने वाला रहेगा। आपको आज कोई पूर्व में किया काम लाभ दिला सकता है। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। लेकिन आज किसी लुभावने डील के चक्कर में फंसने से आपको बचना होगा। किसी को दिया गया उधार आपको आज वापस मिल सकता है। आप आज फैमिली लाइफ मे सुख पाएंग। लेकिन भाइयों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है इसलिए ऐसी कोई गलती न करें जिससे गलतफहमी हो। वाहन और उपकरणों पर आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। बीपी और नस नाड़ी से संबंधित समस्या आज आपको हो सकती है। खानपान में आज आपको संयम रखना चाहिए।

कन्या राशि,कलात्मक क्षमता का पाएंगे लाभ

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में दूसरों के मामलों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम से काम रखें। बिजनेस में आपको अपनी मेहनत और नए विचारों का लाभ मिलेगा। आप आज कुछ परंपरा से हटकर काम कर सकते हैं। कन्या राशि के छात्रों को शिक्षकों से सपोर्ट मिलेगा। 

तुला राशि,जीवन आपका सुखद रहेगा

तुला राशि के लोगों के लिए आज का शुक्रवार का दिन अनुकूल और सुखद रहेगा। राशि स्वामी का दूसरे भाव में गोचर करना आपके लिए सभी तरह से शुभ लाभदायक रहने वाला है। आपको आर्थिक लाभ के साथ करियर में उन्नति का भी मौका मिलेगा। आपको आज अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर काम करने का फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। जो लोग परिवार से दूर हैं उनके लिए परिवार के सदस्यों से मिलने का संयोग बनेगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको आज किसी कारण से छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन आपका सुखद रहेगा। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा है। आप सुबह से भी सक्रिय और उत्साही बने रहेंगे। कोई पुरानी समस्या चल रही है तो उसमें सुधार संभव है।

आज भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। श्रीसूक्त का पाठ करें और लाल चंदन से तिलक करें।


वृश्चिक राशि,आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का जाते हुए आपके लिए लाभ का सृजन करेंगे। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप साहसिक कदम उठाकर आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज वाहन और बिजली के उपकरण से संबंधित काम में विशेष रूप से लाभ मिलने का योग बना हुआ है। पिता और बड़े भाई से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन मे आपको क्रोध और आवेश से बचना होगा। दिन का दूसरा भाग आज अधिक उत्साहवर्धक होगा और आपको आज दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन अच्छा है। लेकिन माता की सेहत का आपको आज ध्यान रखना होगा, उनको स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है।

आज भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज दिन को अनुकूल बनाए रखने के लिए बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए।


धनु राशि,उपहार और सम्मान भी मिल सकता है

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी राशि में आज ग्रहों के स्वामी सूर्य मंगल के साथ मिलाकर सफलता की इबारत लिखने वाले हैं। किसी बात को लेकर मानसिक उलझन में हैं तो उसका समाधान मिलेगा। पूर्व में किए गए काम का आपको आज फायदा मिलेगा। अगर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं तो आपको आज कोई मौका मिल सकता है। शिक्षा और प्रबंधन के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आपको आज उपहार और सम्मान भी मिल सकता है। 

मकर राशि,लाभ का मौका मिल सकता है

मकर राशि के जातको के लिए आज शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आज सफलता का दारोमदार आपकी मेहनत पर निर्भर करेगा। आपका मन आज दुविधा और उलझन में रहेगा। मन में कई तरह के सवाल कौंधकर आएंगे जो आपके विचलित कर सकते है। ऐसे में आज आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी से बचना चाहिए। नौकरी में आज आपको आज विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहने की जरूरत है। सामाजिक और राजनीतिक काम में आपको आज लाभ और सम्मान मिलेगा। 

कुंभ राशि,तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ ले पाएंगे

आज का दिन कुंभ राशि के लिए कुल मिलाकर अच्छा है। दिन दिन के पहले भाग की अपेक्षा आज दिन का दूसरा भाग बेहतर होगा। आपको आज कोई लाभदायक मौका मिलेगा। जिन जातको के काम का संबंध विदेश से है उनको आज फायदा मिलेगा। आप अपने तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ ले पाएंगे। 

मीन राशि,सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी

मीन राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ लाभदायक है। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। जो लोग शिक्षा और शिक्षण के काम से जुड़े हुए हैं उनको लाभ और सम्मान मिलेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी हो सकती है। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। वैसे आज लाभ और सफलता का दारोमदार आपकी मेहनत पर भी निर्भर करेगा। 

Leave Your Comment

Click to reload image