रोचक तथ्य

आज का राशिफल 7 सितंबर: इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का हाल

 मेष राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। घर में नए मेहमान के आने से रौनक बढ़ेगी। साथ ही, आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा आज भविष्य से जुड़े किसी महत्वपूर्ण फैसले का दिन है। 

वृषभ राशि

आज सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए। नौकरी-बिजनेस से जुड़े मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। 

मिथुन राशि

आज कोई यात्रा करने की प्लानिंग करेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत हो सकती है। घमंड या अति-आत्मविश्वास के कारण कोई अच्छा काम अधूरा न छोड़ें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दोबारा परेशान कर सकती है, इसलिए लापरवाही से बचें।

कर्क राशि

दिन कोई खुशखबरी लेकर आएगा। सफलता पाने के लिए मेहनत से पीछे हटना आपके हित में नहीं होगा। लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त भी होगा। किसी की बातों में आकर बेवजह विवाद खड़ा करने से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। नए लोगों से मिलेंगे। सही निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। किसी भी मामले में फैसला सोच-समझकर लें। संतान की ओर से मिलने वाली कोई अच्छी खबर आपके चेहरे पर खुशी ला सकती है।

कन्या राशि

आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा मौका मिलने की उम्मीद है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए की गई आपकी मेहनत रंग ला सकती है। ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना आपके लिए बेहद जरूरी होगा।

तुला राशि

आज समझदारी ही आपको हर उलझन से सुरक्षित निकाल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में दस्तावेजों और संबंधित लोगों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें, क्योंकि धोखे की आशंका बनी रह सकती है। कारोबार का कोई अटका हुआ काम दोबारा गति पकड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

आज लाभ होता दिख रहा है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी। सही जगह निवेश करने की आपकी सोच भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकती है। नई नौकरी के लिए अभी और धैर्य रखना होगा।

धनु राशि

आप किसी काम को लेकर यात्रा पर करेंगे। कार्यस्थल पर छोटी-सी लापरवाही भी सहकर्मियों को नाराज कर सकती है, इसलिए काम पर पूरा ध्यान दें। फिलहाल लंबी यात्रा को टालना ही बेहतर रहेगा। किसी के साथ गलत व्यवहार करने से बचें।

मकर राशि

परिवार से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना चाहिए, क्योंकि आज की मेहनत ही आगे चलकर अच्छे परिणाम दिलाएगी। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। 

कुंभ राशि

बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ी भागदौड़ भी बनी रह सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझने से मन को बड़ी राहत मिल सकती है। घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बन सकता है, जिससे रिश्तों में और अपनापन बढ़ेगा।

मीन राशि

निवेश के लिए धन उधार ले सकते हैं। बैंकिंग या फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलने के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में प्रशंसा भी मिल सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image