देश-विदेश

महाराष्ट्र के बीड में रमजान के दौरान मस्जिद में विस्फोट, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड

मुंबई. महाराष्ट्र के बीड जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां जिले के अर्धमसला गांव की एक मस्जिद में रविवार तड़के सुबह करीब 4 बजे विस्फोट हुआ. जानकारी के अनुसार, रमजान के दौरान मस्जिद में यह विस्फोट हुआ. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर पहुंची. इसके तुरंत बाद पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे.

फिलहाल, पुलिस यह विस्फोट किसने किया और यह कैसे हुआ, इसकी जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है. हालांकि, मस्जिद की दीवार को नुकसान हुआ है.

बीड के एसपी नवनीत कावत ने कहा कि जो घटना हुई वह बेहद निंदनीय है, और पुलिस और प्रशासन तत्पर हैं. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है. किसी एक व्यक्ति ने अगर ऐसा किया है, तो इसका मतलब यह नहीं कि जिले की शांति भंग की जाए. नवनीत कावत ने बताया कि 2 को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ जारी है.

Leave Your Comment

Click to reload image