देश-विदेश

अयोध्या में परिवार संग विराजे राजा राम

 अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार की अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। सीएम योगी ने राम दरबार का पूजन किया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 11.25 से 11.40 बजे तक हुई। रामलला के गर्भगृह के ऊपर यानी फर्स्ट फ्लोर में राम दरबार बनाया गया है।

संयोगवश इसी दिन मुख्यमंत्री का 53वां जन्मदिन भी है। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देव विग्रहों की स्थापना हुई । अयोध्या के संत-महंत इस आयोजन को ऐतिहासिक बता रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image