देश-विदेश

CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का एक्शन: FRS से 2000+ संदिग्धों की पहचान, 15 FIR

 नई दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के हालिया प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) की मदद से 2,000 से अधिक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान करने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये लोग प्रदर्शनकारी भीड़ में शामिल होकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की मंशा से पहुंचे थे।


दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 130 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए अब तक 15 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है।

FRS तकनीक से हुई संदिग्धों की पहचान

पुलिस ने बताया कि आधुनिक फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) के जरिए प्रदर्शन में मौजूद लोगों के चेहरों का उपलब्ध डेटाबेस से मिलान किया गया। इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में ऐसे लोगों की पहचान हुई, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड पहले से दर्ज है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आरोपियों तक पहुंचने में यह तकनीक बेहद कारगर साबित हुई है।

पुलिसकर्मियों पर हमले का आरोप
पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने सुनियोजित तरीके से पुलिसकर्मियों पर हमला किया, जिसमें 130 जवान घायल हो गए। इन घटनाओं के संबंध में दर्ज एफआईआर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image