देश-विदेश

मणिपुर के संगीतकार की दिल्ली में हत्या

 नई दिल्ली । मणिपुर के प्रसिद्ध संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की दिल्ली में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वे किलोकारी गांव में अपने घर के बाहर शोर-शराबे और उपद्रव का विरोध कर रहे थे। इससे नाराज होकर डिलीवरी बॉय और ढाबे के कर्मचारियों ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर घायल अवस्था में विक्रम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नाबालिगों समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 6 सिंतबर की रात की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सनलाइट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विक्रम के अपार्टमेंट के बाहर कुछ डिलीवरी बॉय और ढाबे के कर्मचारी शोर-शराबा कर रहे थे और शराब पी रहे थे। विक्रम ने इसका विरोध किया।

 
 
 
 

इसके बाद उपद्रवियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। विक्रम के बेटे याइफाबा उन्हें तुरंत होली फैमिली अस्पताल लेकर गए, जहां बाद में चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। 

पुलिस ने इस मामले में 7 युवकों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के नाम भरत कुमार (19), प्रमोद (26), रमजान खान (22), दीपांशु (21), मोहन विश्वकर्मा (32), विजय (36), मन्नू (26) हैं।

 

 

पुलिस ने कहा कि सभी आरोपी अलग-अलग ढाबों और खाने के स्टॉलों में काम करने वाले कर्मचारी हैं। सभी के खिलाफ हत्या की धाराओं में FIR दर्ज की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image