लखनऊ में छत्तीसगढ़ के सौरव साहू ने लहराया परचम, पुरुष युगल का खिताब किया अपने नाम
2026-09-28 18:58:19
लखनऊ में छत्तीसगढ़ के सौरव साहू ने लहराया परचम, पुरुष युगल का खिताब किया अपने नाम
लखनऊ, 28 सितंबर 2026।
लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान बैडमिंटन खिलाड़ी सौरव साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष युगल (Men’s Doubles) का खिताब अपने नाम किया।
सौरव साहू और अर्श मोहम्मद की जोड़ी ने फाइनल में कर्नाटक के सुमिथ ए. आर. एवं आर्या टी. की जोड़ी को सीधे दो गेमों में 15-7, 15-12 से हराकर खिताब जीता।
अन्य फाइनल मुकाबलों के परिणाम
महिला एकल (WS): जिया रावत [3] ने रिजुल सैनी [4] को 15-12, 12-15, 15-11 से हराया।
पुरुष एकल (MS): गिनपॉल सोन्ना [3] ने रावी [2] को 15-13, 15-9 से पराजित किया।
महिला युगल (WD): अदिति भट्ट [4] एवं श्रावणी वालेकर ने नयना एस. ओएसिस [2] एवं वर्षिणी विश्वनाथ श्री को 15-10, 15-8 से हराया।
पुरुष युगल (MD): अर्श मोहम्मद [7] एवं सौरव साहू ने सुमिथ ए. आर. [Q] एवं आर्या टी. को 15-7, 15-12 से हराया।
सौरव साहू वर्तमान में गुवाहाटी स्थित नेशनल एक्सीलेंस बैडमिंटन सेंटर में छत्तीसगढ़ के मुख्य कोच संयम शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, लखनऊ में उन्होंने कोच संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में बेसिक एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
सौरव साहू की इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। उनकी सफलता पर परिवार, प्रशिक्षकों, साथी खिलाड़ियों एवं प्रदेश के खेलप्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।