देश-विदेश

एकता दिवस की परेड में दिखेगी नक्सल पर विजय की झलक

 नई दिल्ली । 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर 31 अक्तूबर को गुजरात के 'एकता नगर' में आयोजित होने वाली परेड में इस बार 'नक्सल' पर विजय की झलक दिखाई पड़ेगी। नक्सलवाद का खात्मा करने वाले सीएपीएफ, डीआरजी और पुलिस के जवान, एकता दिवस की परेड में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान यह दिखाया जाएगा कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और लोकल पुलिस के जवानों ने किन मुश्किलों का सामना करते हुए दशकों से जारी नक्सलवाद को समाप्त किया है। 

गृह सचिव गोविंद मोहन ने बताया कि 'राष्ट्रीय एकता दिवस' समारोह में  नक्सलवाद से प्रभावित रहे 126 जिलों से 5000 लोग इस समारोह में शामिल होंगे। 2000 ऐसे कलाकार भी समारोह का हिस्सा बनेंगे, जो माओवाद की हिंसा से प्रभावित रहे क्षेत्रों के निवासी हैं। नक्सलियों के चलते लोगों को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा, उनकी आर्थिक हालत खतरे में पड़ गई, उन्हें बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा। 

 

 

'नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा' के कलाकार एकता दिवस पर उस दौर का जीवंत चित्रण प्रस्तुत करेंगे। कलाकारों द्वारा उस डर को लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा, जिसका सामना उन्होंने दशकों तक किया है। गृह सचिव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन लोगों के अनुभवों को जीवंत करना है, जिन्होंने दशकों तक हिंसा झेली है।  

Leave Your Comment

Click to reload image