छत्तीसगढ़ / रायपुर

खनिज विभाग ने मुरूम के अवैध खनन करने पर चेन माउंटेन मशीन जब्त की

 रायपुर । राज्य शासन की मंशा के अनुरूप खनिज विभाग द्वारा महासमुंद जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज खनिज टीम द्वारा ग्राम झगरेनडीह से कुशभांठा सड़क के निर्माण के लिए रामपुर के शासकीय/निजी भूमि से मुरूम उत्खनन कर रहे चैन माउंटेन मशीन को जप्त कर सील किया गया। पीडब्ल्यूडी अंतर्गत सड़क का निर्माण दीपक अग्रवाल कम्पनी शिवरीनारायण द्वारा किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत की जाएगी। कार्रवाई में खनिज अधिकारी श्री फागुलाल नागेश, सहायक खनिज अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार साहू, सिपाही प्रशांत कालू एवं मनीष ढीढी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image