अमेराटीकरा और अड़भाड़ में वित्तीय समावेशी कैम्प आयोजित
रायपुर । गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अग्रणी बैंक द्वारा आज मरवाही विकासखण्ड के ग्राम अमेराटीकरा और पेण्ड्रा विकाखण्ड के ग्राम अड़भाड़ में वित्तीय समावेशी कैम्प आयोजित किया गया। शिविर में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक आरएस बघेल एवं भारतीय स्टेट बैंक पेण्ड्रा शाखा के मुख्य प्रबंधक सुजीत कुमार तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक पेण्ड्रा के शाखा प्रबंधक विनय साहू ने ग्राम वासियों को बैंक की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अमेराटीकरा के शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजेश नन्दनी आर्मो, जनपद सदस्य श्रीमती शिम्पी साहू, सरपंच श्रीमती ललिता परस्ते तथा अड़भाड़ के शिविर में सरपंच श्री लालचंद सोनवानी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में बैकिंग कार्यों से जुड़ी महिलाओं को आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए गतिविधियों का विस्तार करने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया गया।