झूले में बच्चे को लिटाकर मां कर रही थी काम, 6 माह के मासूम के ऊपर भैंस ने किया गोबर, दम घुटने से हुई मौत
महोबा. कोतवाली कुलपहाड़ के सतारी गांव में एक महिला अपने बच्चे को आंगन पर झूले में लिटाकर काम कर रही थी. इसी दौरान भैंस ने 6 माह के मासूम के ऊपर गोबर कर दिया. दम घुटने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार सतारी गांव निवासी मुकेश यादव पशुपालन का काम करता है. मकान बड़ा होने के चलते वह आंगन में ही पशुओं को बांधता है. मंगलवार की देर शाम उसकी पत्नी निकता पशुओं को भूसा चारा डाल रही थी. 6 माह के मासूम बेटे आयुष के रोने पर उसने उसे झूले में लिटा दिया और पशुओं के पास ही झूला खिसका लिया. इस दौरान वह अपने काम में व्यस्त हो गई. तभी एक भैंस ने झूले के ऊपर गोबर कर दिया.