ड्यूरोप्लाई ने "ड्यूरो एडवांटेज-09 लेयर्स ऑफ प्रोटेक्शन" की अपार सफलता का जश्न अपने सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ मनाया
08-Dec-2023
भारत की प्रमुख और सबसे अनुभवी प्लाईवुड कंपनियों में शुमार, ड्यूरोप्लाई ने अपने सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ "ड्यूरो एडवांटेज-09 लेयर्स ऑफ प्रोटेक्शन" की अपार सफलता का जश्न मनाया। उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कंपनी ने उनकी सराहना की। ड्यूरोप्लाई ने एक ऐसे ब्रांड के रूप में पहचान बनाई है, जो लगातार बेहतरीन प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने का प्रयास करते हैं। कंपनी अपने डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर के नेटवर्क को काफी अहमियत देती है। इस फेस्टिव सीजन में ड्यूरोप्लाई ने टीमवर्क और मिल-जुलकर साथ काम करने के महत्व को प्रखरता दी है।
"ड्यूरो एडवांटेज-09 लेयर्स ऑफ प्रोटेक्शन" में उपभोक्ता की प्रीमियम क्वॉलिटी के प्लाईवुड ब्रैंड की उम्मीद वाले सभी फीचर्स उपलब्ध हैं। इसे ड्यूरोप्लाई द्वारा बिल्डिंग मटेरियल प्रदर्शनी मैटएशिया 2023 में लॉन्च किया गया था।
ड्यूरोप्लाई के समारोह में कंपनी के प्रतिबद्ध साझेदारों और समर्पित कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की गई। इन साझेदारों और कर्मचारियों ने कंपनी के विकास के सफर में अमूल्य योगदान दिया है।
ड्यूरोप्लाई के कार्यकारी निदेशक और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, श्री अखिलेश चितलांगिया ने कहा, "ऐसे सफल प्रोडक्ट्स लॉन्च न सिर्फ इनकी उत्साहपूर्ण झलक दर्शाने, बल्कि पुरानी वस्तुओं और व्यवस्था को नए सिस्टम से बदलने और अपने सहयोगियों के प्रति आभार जताने का अवसर होता है। ड्यूरोप्लाई में हम एकता की ताकत में पूरा विश्वास रखते हैं और अपने साझेदारों और कर्मचारियों के अमूल्य योगदान का सम्मान करते हैं। वे हमारी उपलब्धियों के पीछे की प्रेरक शक्ति हैं। उनका अटूट समर्पण और कड़ी मेहनत का यशोगान किया जाना चाहिए। हम काफी भाग्यशाली हैं कि हमारे पास ऐसे समर्पित और कुशल साझेदार और कर्मचारी हैं, जिन्होंने हमारी कंपनी में समृद्धि लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जब हम अपने सफलता को देखते हैं, हमें अपने स्किल्ड पार्टनर्स और कर्मचारियों के प्रति उनके विश्वास, प्रतिबद्धता और सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद् देते हैं। यह हमारे उन साझेदारों और सहयोगियों के साथ संबंधों को मजबूत बनाता है, जिन्होंने हमारे ब्रांड के विकास को मजबूती दी है और जो हमारे इस सफर की बुनियाद हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "ड्यूरो एडवांटेज के साथ हमारे प्रोडक्ट्स लकड़ी में दीमक लगने से बचाव की 'ड्यूरो लाइफटाइम गारंटी' देते हैं। हम अपने प्रतिष्ठित उपभोक्ताओं को इसका आश्वासन देते हैं।"
यह वर्ष, ड्यूरोप्लाई ने अपने सफर की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न साझेदारों और सहयोगियों के सम्मान के साथ मनाया है, जिनके योगदान से कंपनी इस मुकाम तक पहुँची है। हम उनके उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की कामना करते हैं। ड्यूरोप्लाई टॉप क्वॉलिटी प्रोडक्ट्स के मूलभूत सिद्धातों, स्थायित्व और साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है। यह समारोह कंपनी के इन सिद्धांतों के प्रति समर्पण का सबूत है। ड्यूरोप्लाई इस सफर को शानदार बनाने वाले सभी लोगों के सहयोग से एक और सफल वर्ष के प्रति आशान्वित है।