SSC GD 2025: जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 39481 पदों पर भर्ती का एलान, यहां से करें अप्लाई
नई दिल्ली। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2025 की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और एसएसएफ (SSF) में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन (SSC GD Notification 2025) जारी कर भर्ती का एलान किया है।
इस वर्ष एसएससी की ओर से कुल 39481 पदों भर्ती निकाली गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन भी 5 सितंबर से शुरू कर दिए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 14 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।