तो चमक जाएगी कंगाल पाकिस्तान की किस्मत? पड़ोसी मुल्क को समुद्र में मिला 'खजाना'
इस्लामाबाद। महंगाई और आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान की किस्मत बदल सकती है। पाकिस्तान की समुद्री सीमा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार (Oil, gas reserves found in Pakistan) मिला है। यह भंडार इतना बड़ा है कि इसका दोहन देश की किस्मत बदल सकता है।डॉन न्यूज टीवी ने शुक्रवार को एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि तेल और गैस भंडार की उपस्थिति को सत्यापित करने के लिए एक मित्र देश के सहयोग से तीन साल का सर्वेक्षण किया गया था।