छत्तीसगढ़ / रायपुर

थाना धरसीवां परिसर में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना भूमि पूजन संपन्न

 धरसीवां, रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज थाना धरसीवां, जिला रायपुर के प्रांगण में भारत के संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

 
कार्यक्रम में थाना धरसीवां प्रभारी श्री राजेंद्र दीवान, समाजसेवी श्री गुलाब टंडन, मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हाजी जनाब कलीम खान, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अंजित सायतोड़े, योगेश गायकवाड़, हेमंत बंजारे, गंगा दास मनहर, लक्ष्मण डहरिया, पुनीत धीवर, सूर्यकांत मनहर, कोमल यदु, देवेंद्र खिलवार, हस्सान खान, हाजी अनवर अली खान, सफी कुरैशी, सद्दाम खान, अहसान खान, अब्दुल खान, सुभाष टंडन, महेश सोनवानी सहित बड़ी संख्या में संविधान प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों और संविधान के मूल्यों को याद करते हुए समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
 
प्रतिमा स्थापना की दिशा में आयोजित यह भूमि पूजन कार्यक्रम सामाजिक समरसता, संविधान के प्रति सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देता है।
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image