वार्ड नं.42, 43 रोड चौडीकरण कार्य प्रारंभ होने से कांग्रेसियों के पेट में दर्द - पार्षद खेमिन राजेश यादव
राजनांदगांव |
2026-10-01 17:27:51
राजनांदगांव. वार्ड नं.42, 43 रोड निर्माण का कार्य क्लब चौक से गुजराती स्कूल तक 2019 में कार्य प्रारंभ हुआ था। कार्य आधे में ही बंद हो गया। मैंने इस मुद्दे को हर सामान्य सभा में चर्चा के लिए बात को रखा। लेकिन पूर्व महापौर ने रोड निर्माण के लिए राशि उपलब्ध नहीं करा पाई। रोड निर्माण के लिए दोनों वार्ड की जनता ने अपनी जमीन स्वत: तोडक़र रोड बनाने के लिए दिया। पहले रोड 25 फीट बनने का था लेकिन वार्ड की जनता की आम सहमति बनने के बाद रोड को कम करने की सहमति बनी। वर्तमान पार्षद ऋषि शास्त्री व खेमिन राजेश यादव ने वार्ड वासियों की मांग पर रोड को 22 से 21 फीट करने के लिए वार्डवासियों के साथ ज्ञापन सौंपा। वर्तमान पार्षद ऋषि शास्त्री ने रोड को 21 फीट करने के लिए प्रेस के माध्यम से प्रकाशित करवाया। लेकिन 6 साल तक उस रोड को उनकी सरकार और महापौर रहते हुए भी रोड को पूर्ण करने के लिए शासन से राशि नहीं ला पाये। जो भी आधी रोड बना है पूरा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, तत्कालीक महापौर मधुसूदन यादव के द्वारा स्वीकृत राशि से कार्य हुआ है। 6 साल बाद वार्डवासियों के आशीर्वाद से मैं पुन: पार्षद बनी और इस रोड निर्माण के लिए बचे हुए वार्डवासियों से साथी पार्षद अमृता मोहन सिन्हा, पार्षद शेखर यादव, शहर अध्यक्ष गोलू गुप्ता और प्रभावित वार्ड वासियों ने महापौर व आयुक्त से मिलकर बीच का रास्ता निकाला और रोड निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाया। पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री व कुछ कांग्रेसी नेता मीडिया में 25 फीट की रोड की गलत बयानबाजी कर रहे है। जबकि ऋषि शास्त्री ने स्वयं पार्षद रहते हुए 21 फीट के लिए प्रेस के माध्यम से ज्ञापन को प्रकाशित करवाया। तो भी ऋषि शास्त्री अभी गलत बयान बाजी कर अपनी ही बात को गलत साबित करते हुए वार्ड की जनता को गुमराह कर रहे है। अब आम सहमति से रोड निर्माण कार्य पूर्ण सहमति से चालू हो गया है और पूर्ण होगा वार्ड की जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता। प्रभावित वार्ड वासी सहमति आयुक्त, नगर निगम कोा दे चुके है। शिव निर्मलकर, शिव साहू, मिलिंद साहू, मनोज निषाद, संतोष यादव, विक्रम राजपूत, लक्ष्मी रामटेके, खिलेश्वर साहू है। यह विज्ञप्ति पार्षद वार्ड नं.43 के खेमिन राजेश यादव द्वारा दी गई।