देश-विदेश

'काश इंदिरा गांधी से जान पाते राहुल गांधी', RSS पर दिए बयान को लेकर ये क्या बोले गिरिराज सिंह

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi in US) ने अमेरिका के एक कार्यक्रम में भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आरएसएस का मानना ​​है कि भारत एक विचार पर आधारित देश है, लेकिन हमारा मानना ​​है कि भारत विचारों की बहुलता वाला देश है। राहुल के बयान पर अब भाजपा ने निशाना साधा है। 

राहुल पर देशद्रोह का मामला दर्ज हो

राहुल पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh attack Rahul Gandhi) ने कहा कि युवराज राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की जनता ने तीसरी बार कांग्रेस को नकार दिया है। 'मेक इन इंडिया' के रूप में भारत जो रक्षा आयात करता था, अब निर्यात कर रहा है, ये राहुल को नहीं दिखेगा।  

Leave Your Comment

Click to reload image