देश-विदेश

आज 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1250 रुपये, आपको मिले या नहीं... ऐसे करें चेक

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश सरकार सोमवार यानी आज लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 16वीं किस्तों जारी करेगी। इससे लाखों महिलाओं के खाते में सीधे 1250 रुपये की धनराशि पहुंचेगी। मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बनाना है। 21 से 60 साल तक की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। सरकार अभी तक कुल 15 किस्तों का भुगतान कर चुकी है। 

  1. 1574 करोड़ जारी करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव।
  2. लाडली बहना योजना की 16वीं किस्त होगी जारी।
  3. प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बना रही योजना।

1.29 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में आज खुशियों का ट्रांसफर होगा। हर महिला के खाते में 1250 रुपये की धनराशि आएगी। दरअसल मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज यानी सोमवार को लाडली बहना योजना की 16वीं किस्त जारी करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image