देश-विदेश

पाकिस्तान का दौरा करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, SCO बैठक में लेंगे हिस्सा

 नई दिल्ली विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने इसकी पुष्टि की है। इस बार एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। यह बैठक 15-16 अक्टूबर को होगी।

इससे पहले अगस्त में, पाकिस्तान ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अक्टूबर में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन की काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट की बैठक में आमंत्रित किया था।

  1. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने दी SCO बैठक की जानकारी
  2. यह बैठक 15-16 अक्टूबर को होगी, विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पाकिस्तान

Leave Your Comment

Click to reload image