देश-विदेश

7 अक्टूबर को भारत यात्रा पर आएंगे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू

नई दिल्ली: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइजू 7 अक्टूबर से भारत आने वाले हैं। ये जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानाकरी दी है। पिछले साल पदभार संभालने के बाद से यह मुइजू की देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।हाल ही में, न्यूयॉर्क में 79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA)के मौके पर मुइजू ने एएनआई को बताया कि वह जल्द से जल्द भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच बहुत मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की भी प्रशंसा की थी।

UNGA में भारत आने की जताई थी इच्छा

मुइज्जू ने न्यूज एजेंसी एएनआई से साक्षात्कार में कहा था कि मैं जल्द ही भारत यात्रा की योजना बना रहा हूं। हमारे बीच बहुत मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं। इस साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद मुइज्जू का यह दूसरा भारत दौरा होगा।

मुइज्जू ने तोड़ी थी प्रव‍ृत्ति

बता दें कि पहले लगभग हर मालदीव के राष्ट्रपति अपनी पहली विदेश यात्रा भारत में करते थे, लेकिन मुइज्जू ने पदभार संभालने के बाद पहले तुर्की और फिर चीन का दौरा करके इस प्रवृत्ति को बदल दिया।

बदला मुइज्जू का रूख

मालदीव में मोहम्मद मुइज्जू सरकार ने भारत के साथ संबंधों में खटास आने के बाद सुलह का रुख अपनाया। जिससे कूटनीतिक विवाद पैदा हो गया। सत्ता में आने के बाद से मुइज्जू ने कई ऐसे कदम उठाए हैं जो भारत-मालदीव संबंधों के दृष्टिकोण से अपरंपरागत रहे हैं। मुइज्जू ने अपना पूरा राष्ट्रपति अभियान इंडिया आउट की तर्ज पर चलाया। देश से भारतीय सैनिकों को हटाना मुइज्जू की पार्टी का मुख्य चुनाव अभियान था।

Leave Your Comment

Click to reload image