देश-विदेश

विनेश फोगाट की जीत पर बोले बृजभूषण शरण सिंह- ‘वो जीत गई, लेकिन कांग्रेस का सत्यानाश हो गया’

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस को जीत की बड़ी उम्मीद थी, लेकिन भाजपा एक बार फिर बाजी मार गई। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिली थी, लेकिन जैसे ही ईवीएम खुली, भाजपा ने तगड़ा पलटवार किया। इसका शिकार विनेश फोगाट भी हुईं, लेकिन अंत में उन्होंने जीत हासिल कर ली।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस को जीत की बड़ी उम्मीद थी, लेकिन भाजपा एक बार फिर बाजी मार गई। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिली थी, लेकिन जैसे ही ईवीएम खुली, भाजपा ने तगड़ा पलटवार किया। इसका शिकार विनेश फोगाट भी हुईं, लेकिन अंत में उन्होंने जीत हासिल कर ली।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, विनेश फोगाट को 65,080 वोट मिले, जबकि उनके विरोधी भाजपा प्रत्याशी के खाते में 59,065 वोट पड़े। इस तरह विनेश को 6015 वोट से जीत मिली।

 

चुनाव जीतने के बाद विनेश ने कहा कि यह लोगों का प्यार है। संघर्ष और सच्चाई की जीत है। वे लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगी। हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की हार पर विनेश ने कहा कि पूरे चुनाव परिणाम नहीं आए हैं। अभी मतगणना चल रही है। पूरे परिणाम आने के बाद कांग्रेस की जीत होगी।

विनेश फोगाट की जीत पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया

विनेश फोगाट की जीत पर भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह का बयान भी आया है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि वो (विनेश फोगाट) जीत गईं, लेकिन कांग्रेस का सत्यानाश हो गया।

बृजभूषण शरण सिंह के मुताबिक, जो पहलवान जीते हैं, वो नायक नहीं, खलनायक है। उन्होंने पहलवान आंदोलन के नाम पर देश को भ्रमित करने की कोशिश की।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image