देश-विदेश

OMG! अचानक फटा पिकअप का टायर, पोल से टकराई गाड़ी, कांस्टेबल की कार भी हुई शिकार, शीशा टूटा

बहराइच. गोंडा-बहराइच राजमार्ग (Gonda-Bahraich Highway) पर सड़क हादसा हो गया. बहराइच की ओर जा रही ग्रीन वैली पिकअप (UP 43 BT 3058) का अचानक पिछला टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि वहीं खड़ी कांस्टेबल राम प्रताप की कार (UP 51 Y 9159) का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया.

दो लोगों को आई चोट

इसके बाद पिकअप करीब 10 कदम दूर जाकर पलट गई. राहत की बात ये रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. चालक प्रदुम कुमार दुबे और अंतराम यादव सुरक्षित रहे. जबकि ननकू यादव (30) को हल्की चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

Leave Your Comment

Click to reload image