खेल

Hardik Pandya की कप्‍तानी में मुंबई ने किया कमाल, कोलकाता को हराकर बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 12वें मुकाबले में सोमवार रात मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से रौंदा। 18वें सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी वाली टीम की यह पहली जीत थी।

वानखेड़े स्‍टेडियम में कोलकाता की पूरी टीम 116 रन ही बना सकी थी। ऐसे में इस आसान से टारगेट को मुंबई ने 12.5 ओवर में ही चेज कर लिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने इतिहास रच दिया और एक साथ 3 रिकॉर्ड अपने नाम किए।

एक मैदान पर सबसे ज्‍यादा जीत

मुंबई अब आईपीएल में एक ही स्टेडियम में सबसे ज्‍यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। मुंबई ने कोलकाता को पीछे छोड़ दिया है। कोलकाता ने अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्‍स में 52 मैच जीते थे। वहीं अब मुंबई ने वानखेड़े स्‍टेडियम में 53 मुकाबले जीत लिए हैं। अब तक 3 ही फ्रेंचाइजी ने एक स्‍टेडियम में 50 से ज्‍यादा मैच जीते हैं। इस लिस्‍ट में तीसरे पर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स है। चेन्‍नई ने चेपॉक में 51 मुकाबले अपने नाम किए हैं।

IPL में एक ही स्टेडियम में किसी टीम द्वारा जीते गए सबसे ज्‍यादा मैच

53 - वानखेड़े में मुंबई इंडियंस (86 मैच)

52 - कोलकाता में कोलकाता नाइटराइडर्स (89 मैच)

51 - चेन्नई में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (73 मैच)

44 - बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (91 मैच)

37 - जयपुर में राजथान रॉयल्‍स (57 मैच)

37 - हैदराबाद में सनराइर्ज हैदराबाद (59 मैच)

37 - दिल्ली में दिल्‍ली कैपिटल्‍स (82 मैच)

कोलकाता को 24 बार दी मात

मुंबई ने कोलकाता के खिलाफ आईपीएल में अब तक 24 मैच जीते हैं। यह IPL में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का रिकार्ड है। इतना ही नहीं मुंबई एक मैदान पर किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे ज्‍यादा जीत दर्ज करने वाली टीम भी है। मुंबई ने वानखेड़े स्‍टेडियम में कोलकाता को 10 बार शिकस्‍त दी है।

IPL में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

24 - मुंबई बनाम कोलकाता*

21 - चेन्‍नई बनाम बेंगलुरु

21 - कोलकाता बनाम पंजाब

20 - मुंबई बनाम चेन्‍नई

20 - कोलकाता बनाम बेंगलुरु

एक मैदान पर किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे ज्‍यादा जीत

10 - वानखेड़े में मुंबई बनाम कोलकाता*

9 - कोलकाता में केकेआर बनाम पंजाब

8 - वानखेड़े में मुंबई बनाम आरसीबी

8 - बेंगलुरु में मुंबई बनाम आरसीबी

8 - चेन्नई में सीएसके बनाम आरसीबी

8 - कोलकाता में केकेआर बनाम दिल्‍ली

8 - हैदराबाद में SRH बनाम पंजाब

Leave Your Comment

Click to reload image