खेल

IND Vs PAK Asian Champions Trophy: चैंपियन ट्रॉफी से पहले इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, नोट करें डेट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी अपने अंतिम स्टेज में है, जहां भारत अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ने को तैयार है। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है।
भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड

दोनों टीमें 2013 से अब तक कई टूर्नामेंट में 25 बार एक दूसरे का सामना कर चुकी है। क्रिकेट की तरह हॉकी में भारत का पलड़ा भारी रहता है। मैन इन ब्लू ने 16 मैच जीते हैं, जबकि पाक को 5 बार जीत नसीब हुई है। वहीं, चार मैच बराबरी पर समाप्त हुए हैं। पिछली बार दोनों टीमें एशियाई गेम्स के दौरान एक दूसरे के खिलाफ खेली थीं, जहां टीम इंडिया ने 10-2 से मैन इन ग्रीन को शिकस्त दी थी।

टॉप गोल स्कोरर

हरमनप्रीत सिंह पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 16 गोल किए हैं, जबकि पाकिस्तान के अर्सलान कादिर अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 4 गोल किए हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी मैच कहा देखें?

दोनों टीमें शनिवार (14 सितंबर, 2024) को दोपहर 1.15 बजे एक दूसरे से टक्कर लेंगे। मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन नेटवर्क पर किया जाएगा। मैच को सोनीलिव ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान का स्क्वाड

भारत

अभिषेक, अली अमीर, अरिजीत सिंह हुंदल, करकेरा सिंह (विकेटकीपर), पाल राज कुमार, कृष्ण बहादुर पाठक, विवेक प्रसाद, मोहम्मद राहील, अमित रोहिदास, संजय शर्मा नीलकंठ, गुरजोत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, मनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, उत्तम सिंह, विष्णुकांत सिंह, सुमित।

पाकिस्तान

अब्दुल रहमान, अहमद अजाज, अली गजनफर, अम्माद बट (कप्तान), मोहम्मद हम्माद्दीन, हयात जिक्रिया, इश्तियाक अब्दुल्ला खान (गोलकीपर), सुफियान खान, अरशद लियाकत, महमूद अबू, नदीम अहमद, कादिर फैसल, राणा वहीद अशरफ, रज्जाक सलमान, रूमान, शाहिद हन्नान, शकील मोईन, उर-रहमान मुनीब (गोलकीपर)।

Leave Your Comment

Click to reload image