खेल

Who Is KKR New Captain: 23.75 करोड़ के वेंकटेश अय्यर पर भारी 1.5 करोड़ी? केकेआर की कप्तानी में हो गया खेला, खुश होंगे शाहरुख खान!

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन से सऊदी अरब के जेद्दा में पहले हुई मेगा नीलामी में हर किसी को हैरान करते हुए टीमों ने वेंकटेश अय्यर के लिए दिल खोलकर पैसे लुटाए। उनकी पुरानी लीग कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। उस समय शायद उसे लगा हो कि वेंकटेश सस्ते में नीलामी में मिल जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कोलकाता नाइटराइडर्स के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खजाना खोला तो शाहरुख की टीम को अपने सितारे को बचाने के लिए 23 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च करने पड़ गए।

2 करोड़ की बेस प्राइस वाले वेंकटेश के लिए कोलाकाता नाइटराइडर्स ने पहली बोली लगाई तो लखनऊ सुपरजायंट्स ने मोर्चा संभाल लिया। देखते ही देखते वेंकटेश की कीमत 8 करोड़ (आईपीएल 2024 की कीमत) पार कर गई। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मोर्चा संभाला और आखिरी दम तक मैदान नहीं छोड़ा। 23.75 करोड़ रुपये में जब वह टीम से नीलामी के पहले दिन जुड़े तो लगा टीम उन्हें कप्तान बनाने की सोच रही है, क्योंकि केकेआर के चैंपियन पूर्व श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स में जा चुके थे।

इस बारे में वेंकटेश ने कहा भी कि अगर टीम उन्हें यह जिम्मेदारी देती है तो वह तैयार हैं। हालांकि, दूसरे दिन कोलकाता नाइटराइडर्स ने दूसरे दिन एक और खिलाड़ी को बेस प्राइस पर ही खरीदा, जिसके पास कप्तानी करने का खूब अनुभव है। वह हैं अजिंक्य रहाणे। रहाणे टीम को 1.5 करोड़ के पड़े। यह उनकी बेस प्राइस भी है। उनके पास लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स, भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई की कप्तानी करने का अनुभव है। 

Leave Your Comment

Click to reload image