खेल

एक साल में चार शतक, विमेंस क्रिकेट में Smriti Mandhana ने रचा इतिहास; वनडे क्रिकेट की जड़ी नौवीं सेंचुरी

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पर्थ में कमाल कर दिया। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में भारत के लिए शतकीय पारी खेली। मंधाना ने वनडे में 9वां शतक जड़ा। वहीं, कंगारू टीम के खिलाफ ये उनके वनडे करियर का दूसरा शतक रहा। मंधाना ने बेहद धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए ना सिर्फ अपना शतक पूरा किया, बल्कि इतिहास भी रचा।

धाकड़ बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने साल 2024 में अपना चौथा वनडे शतक लगाया। इसके साथ ही वह महिला वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 4 शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। इस मैच में मंधाना ने कंगारू टीम के खिलाफ अपना शतक 103 गेंद पर पूरा किया और इस दौरान उन्होंने एक छक्का और 13 चौके लगाए। उन्होंने आउट होने से पहले 109 गेंद पर 105 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने एक छक्का और 14 चौके जड़े।
स्मृति मंधाना के चार शतक
117 बनाम दक्षिण अफ्रीका
136 बनाम दक्षिण अफ्रीका
100 बनाम न्‍यूजीलैंड
105 बनाम ऑस्‍ट्रेलिया

खबर में आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही अपडेट की जाएगी...

Leave Your Comment

Click to reload image